Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024: उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए एक नई पहल

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 : उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को सहायता देने के उद्देश्य से कई अनुदान योजनाएं और वित्तीय सहायता कार्यक्रम चला रही है। इन योजनाओं के तहत DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे पैसा भेजा जाता है।

इन सभी योजनाओं को एक साथ लाने और किसानों को सही समय पर सहायता देने के लिए सरकार ने Pardarshi Kisan Seva Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए किसान अपनी ज़रूरतों के अनुसार सरकारी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि Pardarshi Kisan Seva Yojana क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Pardarshi Kisan Seva Yojana

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?

Pardarshi Kisan Seva Yojana उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को अनुदान और सब्सिडी प्रदान करना है। जैसे, सोलर पंप सब्सिडी, कृषि यंत्र अनुदान, प्रमाणित बीज, और अन्य कृषि उपकरणों पर सब्सिडी। किसान पारदर्शी किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

रोजगार संगम योजना

योजना का लक्ष्य किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। सरकार ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने पर जोर दिया है ताकि किसान बिजली, पानी और उर्वरक की बचत कर सकें। इसके माध्यम से फसल उत्पादकता में सुधार होगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

इस पोर्टल पर कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं:

पारदर्शी किसान सेवा योजना किसानों को कृषि में सहूलियत और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल उनकी आय बढ़ाएगी बल्कि उन्हें नई तकनीकों को अपनाने में भी मददगार साबित होगी।

  • फसलों के किट एवं रोग की जानकारी
  • बीजों की जांच
  • उन्नत खेती के तरीके
  • असली खाद की पहचान
  • प्राकर्तिक संसाधन प्रबंधन
  • किस माह में क्या करें
  • प्रश्नोत्तरी
  • मिट्टी की जांच
  • कृषि यंत्र
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • अन्य उपयोगी सुविधाएं

योजना के लाभ और विशेषताएं

  1. किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी और रासायनिक उर्वरकों पर अनुदान मिलेगा।
  2. अनुदान की राशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  3. फसलों के लिए बीमा योजना का प्रावधान भी इस योजना के अंतर्गत किया गया है।
  4. किसान समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध है।
  5. यह योजना फसल उत्पादन में वृद्धि करके किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।
  6. किसानों की आय दोगुना करने के सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगी।

Pardarshi Kisan Seva Yojana की Eligibility

  1. केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी पात्र हैं।
  2. आवेदक का किसान पृष्ठभूमि से होना आवश्यक है।
  3. बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  4. रजिस्ट्रेशन के लिए किसान का खसरा नंबर होना जरूरी है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खतौनी की नकल
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Pardarshi Kisan Seva Yojana Registration​

  • ऑफिशल पोर्टल पर जाएं सबसे पहले पारदर्शी किसान सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx पर जाएं।
  • किसान रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें होम पेज पर किसान रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, पता, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • सबमिट करें सबमिट बटन पर क्लिक करने पर आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • लॉगिन करें लॉगिन करने के बाद अन्य जानकारी दर्ज करके फाइनल सबमिट करें।

यदि आपको रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या हो रही है, तो आप शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • संपर्क करें विकल्प पर जाएं वेबसाइट के होम पेज पर संपर्क करें पर क्लिक करें और शिकायत दर्ज करें लिंक चुनें।
  • शिकायत फॉर्म भरें अपनी शिकायत लिखें और आवश्यक विवरण दर्ज करें। कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।

इस तरह आपकी शिकायत संबंधित अधिकारी तक पहुंच जाएगी और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Sharing Is Caring:

Leave a Comment