छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए Mahtari Vandana Yojana की शुरुआत की थी। यह योजना मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना से प्रेरित है, जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अभी तक योजना की छह किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और अब लाभार्थी 7वीं किस्त का बेशबरी से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी होने वाली है।

इस लेख में हम आपको महतारी वंदना योजना 7वीं किस्त से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि किस्त की तिथि, पात्रता, और किस्त की स्थिति कैसे जांची जा सकती है।
Mahtari Vandana Yojana क्या है?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई द्वारा शुरू की गई Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, प्रत्येक पात्र महिला के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जमा की जाती है।
अब तक योजना की छह किस्तें जारी की जा चुकी हैं। रक्षा बंधन के अवसर पर अगस्त 2024 में 6वीं किस्त महिलाओं को उपहार के रूप में दी गई थी। अब महिलाएं 7वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं, जो जल्द ही जारी की जाएगी।
Mahtari Vandana Yojana 7वीं किस्त कब जारी होगी?
इस योजना के अंतर्गत अब तक 70 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ मिल चुका है। सरकार हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में पैसे जमा करती है।
Mahtari Vandana Yojana की 6वीं किस्त 19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में जारी की गई थी। अब अनुमान है कि 7वीं किस्त सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते की जांच करते रहें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तिथि की पुष्टि करें।
Mahtari Vandana Yojana 7वीं किस्त के लिए योग्यता
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो इसके लिए पात्र हैं, जैसे कि:
- विवाहित महिलाएं
- विधवा महिलाएं
- तलाकशुदा महिलाएं
- 23 से 60 वर्ष की महिलाएं
महिलाओं का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए और DBT प्रक्रिया सक्रिय होनी चाहिए। प्रत्येक महीने पात्र महिलाओं की सूची अपडेट की जाती है, और नए लाभार्थियों को जोड़ा जाता है जबकि अपात्रों को हटाया जाता है। इसलिए समय-समय पर सूची में अपना नाम जांचते रहें।
Mahtari Vandana Yojana 7वीं किस्त का Status Check करे
हालांकि अभी 7वीं किस्त की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, परंतु यह संभावना है कि यह सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। अगर आप अपनी 7वीं किस्त की स्थिति जांचना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कदमों का पालन करें:
महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, ऊपर दाईं ओर तीन लाइनों वाले मेनू पर क्लिक करें।
- “Know Your Status” विकल्प चुनें।
- अपना लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को सही-सही भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद, आपकी 7वीं किस्त का विवरण आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Conclusion
Mahtari Vandana Yojana छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और संघर्षरत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है। 7वीं किस्त जल्द ही जारी होने की उम्मीद है, जिससे लाभार्थी अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में इस सहायता का उपयोग कर सकेंगी। समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त की स्थिति जांचते रहें।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें।