E Shram Card Benefits 2024: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अगस्त 2021 में E-Shram Card योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों (जैसे निर्माण, प्रवासी, गिग, और प्लेटफार्म श्रमिक) की जानकारी जुटाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है। इस योजना के तहत श्रमिक E-Shram Card Portel पर जाकर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं और एक विशिष्ट E-Shram Card प्राप्त कर सकते हैं।

E-Shram Portel क्या है?
ई-श्रम पोर्टल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक केंद्रीकृत डेटा पोर्टल है, जिसमें इन श्रमिकों की विस्तृत जानकारी जमा की जाती है। इस डेटा के आधार पर, सरकार उन्हें पेंशन, बीमा और कौशल प्रशिक्षण जैसी योजनाओं का लाभ प्रदान करती है। यह पोर्टल नौकरी की तलाश कर रहे श्रमिकों के लिए ‘फाइंड जॉब वाया ई-श्रम पोर्टल’ फीचर भी प्रदान करता है।
E Shram Card Overview
- योजना का नाम: E-Shram Card yojana
- संचालन विभाग: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
- शुरुआत: केंद्र सरकार द्वारा
- लॉन्च तिथि: अगस्त 2021
- लाभार्थी: असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
- प्रमुख लाभ: ₹3000 प्रति माह पेंशन
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- अधिकारिक वेबसाइट: eshram.gov.in
E Shram Card Benefits
E Shram Card असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है:
- पेंशन: 60 साल के बाद श्रमिकों को ₹3000 प्रति माह की पेंशन।
- विकलांगता बीमा: कार्यस्थल पर दुर्घटना के कारण आंशिक विकलांगता की स्थिति में ₹1 लाख की वित्तीय सहायता।
- मृत्यु बीमा: ₹2 लाख का बीमा जो श्रमिक के परिवार को मिलता है।
- राष्ट्रीय पहचान: श्रमिक को एक 12 अंकों का UAN नंबर मिलता है जो पूरे देश में मान्य है।
- नौकरी सहायता: काम की तलाश के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल तक पहुंच।
E Shram Card Eligibility Criteria
ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता निम्नलिखित है:
- आयु: आवेदक की उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- असंगठित क्षेत्र में कार्यरत: आवेदक किसी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो।
- आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर: श्रमिक के पास आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए।
E Shram Card Online Apply
श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर सेल्फ-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या नजदीकी CSC केंद्र जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के चरण इस प्रकार हैं:
- E Sharm portel eshram.gov.in पर जाएँ और Self Registration पेज खोलें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- OTP सत्यापन के लिए Send OTP पर क्लिक करें और OTP दर्ज कर सबमिट करें।
- आधार नंबर डालें और KYC विकल्प फिंगरप्रिंट, आइरिस या OTP चुनें।
- कैप्चा कोड भरें और सहमति बॉक्स पर टिक करें।
- Validate करें और व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता, कौशल, और बैंक विवरण भरें।
- Save & Continue पर क्लिक करके सभी जानकारी जांचें और फॉर्म सबमिट करें।
FAQs
लेबर कार्ड क्या है?
यह असंगठित श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र है जो उन्हें बीमा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देता है।
मैं अपना E Shram Card बैलेंस कैसे चेक कर सकता हूँ?
E Shram Portel पर जाकर लॉगिन करें और चेक बैलेंस विकल्प चुनें।
ई-श्रम कार्ड से 3000 रुपये कैसे प्राप्त करें?
60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद श्रमिक को मासिक पेंशन के रूप में ₹3000 मिलते हैं।
श्रमिक कार्ड का दूसरा नाम क्या है?
इसे लेबर कार्ड या ई-श्रम कार्ड भी कहा जाता है।
ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e shram.gov.in है।